व्यापार के विकास के साथ नए उत्तर प्रदेश के निर्माण हेतु संकल्प बद्ध योगी सरकार- अशोक गोयल
व्यापार के विकास के साथ नए उत्तर प्रदेश के निर्माण हेतु संकल्प  बद्ध योगी सरकार- अशोक गोयल:

 

 


गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने अपने निवास पर प्रेस वार्ता कर बताया कि उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की सरकार रजिस्टर्ड व्यापारियों को अतिरिक्त पेंशन योजना,


 




 


आपदा राहत कोष जैसी अनेको योजनाओ का लाभ देने के लिए संकल्पबद्ध है। जीएसटी विभाग भी व्यापारियों के हित मे सरलीकरण हेतु निरन्तर प्रयास कर रहा है।  अशोक गोयल ने व्यापारियों को उन के हित मे राय देते हुए बताया कि 40 लाख से कम टर्नओवर वाले दुकानदार "कर मुक्त" रिटर्न भरते हुए अपना रजिस्ट्रेशन कराए जिस से प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओ का सभी व्यापारियों को लाभ मिल सकेगा।


  व्यापारी कल्याण बोर्ड, सरकार और व्यापारियों के मध्य सेतु के रूप में काम करते हुए व्यापारियों का उत्पीड़न व शोषण के विरुद्ध में व्यापारी के साथ खड़ा रहता है।
   योगी जी के नेतृत्व में हजारों करोड़ का प्रदेश में निवेश हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक सुधार, देश मे आय कर दरों में कमी, रियल स्टेट को 25 हजार करोड़, निर्यात सवधन हेतु 68 हजार करोड़ का पैकेज, सस्ती ब्याज दरें, भारत का चीन के मुकाबले उत्पादन हब, आर्थिक महाशक्ति, रोजगार के अवसर बढ़ाने प्रयास किया जा रहा है।
  प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, देवेन्द्र हितकारी, राकेश स्वामी, ब्रह्मपाल यादव, श्रवण कुमार अग्रवाल, राजेश बंसल, विनोद गोयल, पुनीत गुप्ता, योगेश गोयल, प्रदीप गुप्ता, श्री कांत पाल व मीडिया प्रभारी नीरज गोयल के साथ अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।